• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM नरेन्द्र मोदी बोले, कांग्रेस ने सिख दंगे के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया

गुरुदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस देश के किसानों को धोखा दे रही है। प्रधानमंत्री यहां भारतीय जनता पार्टी-शिरोमणि अकाली दल (शिअद) गठबंधन द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "कांग्रेस ने पहले गरीबी हटाओ के नाम पर वर्षो तक देश को धोखा दिया और अब कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही है।"
मोदी ने अपने 35 मिनट के संबोधन में कहा, "कांग्रेस झूठ और धोखेबाजी की राजनीति कर रही है। इसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। यह किसानों का कर्ज माफ करने के नाम पर उनको गुमराह कर रही है।"

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ और पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर छापा मार रही है, जिससे किसानों को फरार होना पड़ रहा है।

पंजाब का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से व्यापक स्तर पर कर्ज माफ करने का वादा किया, जोकि सच्चाई से दूर है।

उन्होंने कहा, "सच्चाई कुछ और है। उनके ही दस्तावेजों के अनुसार, पिछले डेढ़ साल में किसानों का सिर्फ 3,400 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।"

मोदी ने सवाल किया कि क्या कर्जमाफी कांग्रेस की पंचवर्षीय योजना है। क्या वे किसानों के मरने के बाद कर्ज माफ करेंगे?

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण भारत का चौतरफा विकास करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "हम किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं। हम किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।"

कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

कांग्रेस द्वारा राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अनियमितता और भ्रष्टाचार का मसला उठाने के संदर्भ में उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेतृत्व ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गड़बड़ी की है।"

मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने न सिर्फ 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपियों को बचाया, बल्कि उनको मुख्यमंत्री बनाकर पुरस्कृत किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi said, The farmer is facing the punishment for trusting the Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi in gurdaspur, vande mataram, lok sabha election 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरदासपुर में, वंदे मातरम, लोकसभा चुनाव 2019\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurdaspur news, gurdaspur news in hindi, real time gurdaspur city news, real time news, gurdaspur news khas khabar, gurdaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved