चंडीगढ़ | पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में सोमवार तड़के सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि घुसपैठिया एक महिला थी, जिसे बरियल चौकी की पिलर संख्या 15/3 के पास मार गिराया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के तीन बजे के आसपास की है। बीएसएफ जवानों ने भारतीय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।
अधिकारी
ने बताया कि घुसपैठिये को सीमा की बाड़ की ओर जाते देख चेतावनी दी गई।
उसके द्वारा चेतावनी नजरअंदाज किए जाने के बाद गोली चलाई गई।
भारत और पाकिस्तान के बीच 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पंजाब के साथ लगती है, जहां हाई अलर्ट रहता है।
आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope