गुरदासपुर। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी
है। दोनों ही पार्टी इस सीट को जीतना चाहती है। इसके लिए सारे हथकंडे अपनाए जा रहे है। गुरदासपुर में आज स्वर्ण सलारिया के पक्ष में रैली को संबोधित करने के
लिए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, दिवंगत विनोद खन्ना की पत्नी कविता
खन्ना, हंस राज हंस भी पहुंचे। इस दौरान नेता कांग्रेस प्रत्याशी सुनील
जाखड़ पर जमकर बरसे।
कविता खन्ना ने कहा विनोद खन्ना ने कांग्रेस का गढ़ तोड़ा था। सीट भाजपा
की है और इस बार भी भाजपा की ही जीत होनी चाहिए। हंसराज हंस ने कहा कि
प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य में
कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो रही है। हंस ने कहा कि वह मोदी से
प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने मोदी का हाथ मजबूत करने
के लिए स्वर्ण सलारिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रंप का G7 की बैठक से जल्दी निकलने से इनकार, मैक्रों को बताया 'पब्लिसिटी चाहने वाला'
यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे : अखिलेश यादव का ऐलान
अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
Daily Horoscope