फाजिल्का। फिरोजपुर रोड पर जलालाबाद के नजदीक कार और पंजाब रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। इसमें जलालाबाद के उद्योगपति की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि संबंधित पारिवारिक सदस्य इसे आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस अधिकारी चंद्रेशेखर के अनुसार फाजिल्का फिरोजपुर नेशनल हाइवे पर हुए सडक़ हादसे में जलालाबाद के जाने माने उद्योगपति कृष्ण लाल बजाज की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कृष्ण लाल बजाज अपनी गाड़ी से जलालाबाद नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप से सडक़ पर चढ़ रहे थे। इस दौरान फाजिल्का से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में बुरी तरह घायल हो गए। बाद में किशनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
उधर मृतक के भाई रमेश बजाज का कहना है कि पिछले समय में कारोबार में करोड़ों का घाटा होने के कारण उनके भाई परेशान थे। वे कई बार आत्महत्या की चेतावनी भी दे चुके थे। इस कारण उनका भाई अक्षरी अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे रखता था। हादसे से पहले भी वह गाड़ी के पीछे था। उसने बताया कि जिस तरह से यह हादसा हुआ है ऐसा लगता है कि उनके भाई ने आत्महत्या की है।
आगे तस्वीरों में देखें...
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope