• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल

Punjab: Bus and truck collide fiercely on Kotkapura-Faridkot road, 5 killed, 30 injured - Faridkot News in Hindi

फरीदकोट । पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस रेलिंग को तोड़ते हुए गिर गई, जबकि ट्रक खेत में पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबोहर से श्री अमृतसर साहिब जा रही निजी बस कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान, बस की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हादसे के बाद बस में सवार लोग मदद के लिए चीखते हुए बाहर निकले। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को निकालने में मदद की।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (डीसी) विनीत कुमार, एडीसी ओजस्वी अलंकार, एसडीएम वरुण कुमार और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डीसी विनीत कुमार ने बताया कि बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है और बाकी का इलाज जारी है।
इस घटना में एक महिला की भी मौत हुई है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि फिलहाल प्रशासन का ध्यान घायलों के इलाज पर है। इसके बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Bus and truck collide fiercely on Kotkapura-Faridkot road, 5 killed, 30 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotkapura, faridkot, kotkapura-faridkot road, truck, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridkot news, faridkot news in hindi, real time faridkot city news, real time news, faridkot news khas khabar, faridkot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved