• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदकोट पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Faridkot police got a big success, accused arrested with 1 kg heroin - Faridkot News in Hindi

फरीदकोट। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान फिरोजपुर के कस्बा मखु निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ चिट्टी को 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम नशे के खिलाफ अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव मंडवाला लिंक रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देख घबरा कर पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें कपड़ों के नीचे छिपाकर रखा गया हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल की मौजूदगी में जब पैकेट खोला गया तो उसमें प्लास्टिक में पैक 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Faridkot police got a big success, accused arrested with 1 kg heroin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridkot, police, big, success, accused, arrested, heroin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridkot news, faridkot news in hindi, real time faridkot city news, real time news, faridkot news khas khabar, faridkot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved