इस संबंध में उनके हिस्सेदार बलविंदर राम ने कल बठिंडा में प्रेस
कान्फ्रेंस दौरान आरोप लगाया था कि कुछ कांग्रेसी नेता व उनके समर्थक यह
ठेका स्वयं हासिल करना चाहते हैं तथा वह लोग उन पर कभी भी जानलेवा हमला कर
सकते हैं। उसने एसएसपी मानसा के नाम इसी माह 12 अप्रैल को पत्र भी लिखा था
जिसमें बलविंदर राम ने आरोप लगाया था मोफर ग्रुप के कांग्रेसी व उनका बेटा
विक्रमजीत सिंह उन पर ठेेका छोडऩे के लिये दबाव डाल रहे हैं। इस सम्बंध में
कल विक्रमजीत सिंह मोफर ने इस मामले में अपनी किसी मिलीभुग्त से इन्कार
किया था। उसके बाद कल रात ही कुछ अज्ञात लोगों ने बलविंदर राम के हिस्सेदार
प्रेम सिंह व उसके बेटे सुखविंदर संह पर हमला कर दिया। इस घटना से यह बात
तो सामने आ गई कि बलविंदर राम के आरापों में कुछ तो दम था। पुलिस थाना झनीर
में प्रेम सिंह के बयान पर एक दर्जन लोगों के नाम व 6 अज्ञात लोगों के नाम
हत्या, असला एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत
में लिया गया है। एसएसपी मानसा परमबीर सिंह परमार ने सम्पर्क करने पर बताया
कि इस मामले में लापरवाही करने के आरोप में थाना झनीर के प्रभारी चनन सिंह
को मुअत्तिल कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त
जानकारी अनुसार जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें सेवक सिंह बर्न,
जग्गा सिंह साहनेवाल, झनीर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जग्गा यिंह बुर्ज,
ङ्क्षबदर सिंह कौर वाला, सतनाम सिंह लखमीर वाला, अमन संधू दीप संधू , अमन
वर्मा , अमन सिंह (चारों सरदूल गढ़), सर्बजीत सिंह ख्याली चहलांवाली,
कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बलवंज सिंह कौर वाला, गुरपाल सिंह झंडूके शामिल
हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्ट मार्टम
करवाया जा रहा है। इस कांड को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसा सतीया गोयल व
अकालीदल के देहाती जिलाध्यक्ष देहाती गुरमेल सिंह फफड़े भाईके ने मांग की
है कि ख्यालीचहलां वाली गोली कांड के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई
की जाये। इन नेताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में कांग्रेसी नेता व वर्कर
दलितों पर हलमे कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जायेगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope