बठिंडा।
एक 50 साल की महिला के 20 साल से अवैध संबंध बने हुए थे। पति-पत्नी में इस
बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। अब तक बेटा भी जवान हो चुका था। पत्नी
की इस करतूत से दुखी होकर पति ने प्रेमी के खेत में जाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामले
की शिकायत रामा निवासी मृतक मंगा सिंह (55) के बेटे लखवीर सिंह ने ही दी।
उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां जसवीर कौर (50) तथा उसके प्रेमी कृपाल
सिंह (40) के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
लखवीर
सिंह ने बताया कि परिवार में उसकी बहन के अलावा उसकी मां और पिता थे। उसकी
मां के कृपाल सिंह से पिछले बीस साल से अवैध संबंध थे। वह जबरदस्ती उनके
घर में आया जाया करता था। इसी बात को लेकर उसकी मां के साथ पिता का विवाद
भी हुआ करता था।
इस सबसे तंग आकर बुधवार सुबह उसके पिता ने फंदा
लगाकर अपनी जान दे दी। किसी राहगीर ने उनका पेड़ से लटका शव देखा और
गांववालों को सूचित किया। थाना रामा के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि
महिला ने कबूल किया है कि गत बीस साल से उसके संबंध कृपाल सिंह के साथ हैं।
कृपाल सिंह अविवाहित है।
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री,नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर
राजस्थान के नए सीएम पर फैसला कल,दोपहर बाद होगी विधायक दल की बैठक
अमित शाह ने राज्यसभा में पारित कराने के लिए दो जम्मू-कश्मीर विधेयक किए पेश
Daily Horoscope