बठिंडा।
जिले के गांव बीबी वाला में सरहिंद नहर शाखा में पालीटेक्निक्क कालेज के
मैकेनिक इंजीनियरिंग के छात्र की डूबने से मौत हो गई। जांच अधिकारी थाना
नथाना एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि हिमांशु (19) पुत्र राकेश कुमार
निवासी सिरकी बाजार बठिंडा का कल सुबह पेपर देने के बाद अपने पांच अन्य
दोस्तों के साथ नहर पर नहाने चला गया।
हिमांशु सबसे पहले नहर में नहाने
उतरा परन्तु उसके बाद वह बाहर नहीं आया। इस पर उसके दूसरे दोस्तों को
चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस मौके पर पहुंची। काफी
तलाश के बाद जब शव नहीं मिला तो पुलिस ने एनडीआरएफ के अधिकारियों को सूचित
किया जिसके बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर पंहुचे व काफी तलाश के बाद कल
देर सांय शव को जवानों ने ढूंढ निकाला। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया
गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र के पिता राकेश कुमार का कहना था
कि यह कुदरती घटना है व इसमें किसी का कोई दोष नहीं। इस पर आज पुलिस ने शव
का पोस्ट मार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया।
भट्ठा मजदूर ने आत्महत्या की
संगत मंडी के पास ईंटों के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर शिवराज सिंह (25) पुत्र नाहर सिंह ने बीती रात फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली। शिवराज सिंह शिवा ब्रिकस कंपनी के भट्ठे पर ईंटों की निकासी का काम करता था। बीती रात उसका शव भट्ठे पर लगे पेड़ से लटकता पाया गया। दूसरे मजदूरों ने इस बात की सूचना उन्होंने भट्ठा मालिक को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना गई। थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची व शव को नीचे उतारा गया व पुलिस जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों अनुसार मृतक के पिता का कहना था कि था कि शिवराज सिंह मानसिक परेशान था जिस कारण उसने आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने आज शव का पोस्ट मार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया।
अमरनाथ यात्रा - पहले 4 दिनों में 40,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए 'दर्शन'
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, ट्रकों की आवाजाही के लिए एडवाइजरी जारी
मणिपुर में भूस्खलन से मरने वालों की की संख्या बढ़कर 42 हुई, 20 लापता
Daily Horoscope