बठिंडा। श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से परसरा नगर में आयोजित श्री राम कथा के अवसर पर उपमंडलाधीश साक्षी साहनी की उपस्थिति में आशा प्रोजेक्ट के अधीन 5 गरीब परिवारों की लड़कियों के सुकन्या समृद्धि योजना के बैंक में खाते खुलवाए गए। साक्षी साहनी ने स्वयं बैंक की खाता काॅपियां इन परिवारों को सौंपीं। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस येाजना के तहत 0 से 10 वर्ष तक की गरीब परिवारों की लड़कियों के खाते में एक हजार रुपए प्रति वर्ष लगातार 14 वर्ष तक जमा करवाने होंगे और लड़की के बालिग होने पर उसे 50 हजार रुपए मिलेंगे। जिसे वह अपनी शादी पर या शिक्षा पर खर्च कर सकेगी। समिति के अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी ने बताया कि इस योजना के अधीन मौके पर ही 55 लोगों ने गरीब लड़कियों को गोद लिया और श्री हनुमान सेवा समिति के पास अपने नाम दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधीश साक्षी साहनी ने 100 गरीब लड़कियों की सूची तैयार की है, जिसके अनुसार लड़कियों के खाते खुलवाए जाएंगे। सोहन माहेश्वरी ने घोषणा की कि शीघ्र ही समिति की ओर से 100 बालिकाओं के खाते और खुलवा दिए जाएंगे। जिन पांच परिवारों ने पांच लड़कियों के खाते खुलवाए, उनमें सुशील माहेश्वरी, पूनम पत्नी सुखविंदर मिट्ठू, सोहन माहेश्वरी, सुभाष गर्गव और एक अन्य परिवार शामिल है। इस मौके पर विजय सिंगला, मोनिका माहेश्वरी, भोली सिंगला, अन्नु सैनी, ज्योति अरोड़ा, गोबिंद माहेश्वरी और ललित कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope