• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का निधन

Punjabi Singer Arjan Dhillon Father Buta Dhillon Passes Away - Barnala News in Hindi

बरनाला । पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने करीब 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार, अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
अर्जन ढिल्लों बरनाला जिले के भदौड कस्बे के निवासी हैं। उनके पिता के निधन की खबर फैलते ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग और प्रशंसक उनके घर के बाहर जमा होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, बूटा ढिल्लों की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी। बीमारी के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बूटा ढिल्लों का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूरा किया गया।
पिता के निधन से अर्जन और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिवार ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को बेहद सादगी और निजता के साथ संपन्न किया। इस दौरान अर्जन ढिल्लों और उनके परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सभी रस्मों के दौरान किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को अनुमति नहीं दी गई। परिवार का कहना है कि वे इस दुख की घड़ी में अकेले रहना चाहते हैं और शांति से अपने पिता को विदाई देना चाहते हैं।
अर्जन ढिल्लों पंजाबी संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज और लोकप्रिय गीतों के लिए जाने जाते हैं। उनके कई गाने जैसे पंजाबी फोक और रोमांटिक ट्रैक्स ने लाखों दिलों को छुआ है।
गायक के परिवार ने अभी तक किसी भी तरह की सार्वजनिक श्रद्धांजलि या कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjabi Singer Arjan Dhillon Father Buta Dhillon Passes Away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjabi singer arjan dhillon father buta dhillon passes away, punjabi singer arjan dhillon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barnala news, barnala news in hindi, real time barnala city news, real time news, barnala news khas khabar, barnala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved