• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल को पंजाब की जनता स्वीकार नहीं करेगी : कुलदीप सिंह ढिल्लों

People of Punjab will not accept Kejriwal: Kuldeep Singh Dhillon - Barnala News in Hindi

बरनाला (पंजाब)। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। 'आप' के इस फैसले पर पंजाब की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब राज्यसभा से पंजाब की राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। केजरीवाल लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर पंजाब में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। लेकिन, इन लोगों के द्वारा कराए गए सर्वे में इन्हें पार्टी की बिल्कुल खराब रिपोर्ट मिली है। इसलिए, केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा जाना चाहते हैं।

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अरविंद केजरीवाल संजीव अरोड़ा की जगह पर राज्यसभा जाएंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी की इकाई भी इस बात पर जोर दे रही है कि विपक्ष बेवजह अफवाह फैला रहा है। लेकिन, विपक्ष का दावा है कि केजरीवाल ने राज्यसभा जाने के लिए संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।"

संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। वह अप्रैल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। उनकी गिनती लुधियाना के बड़े व्यवसायियों में होती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People of Punjab will not accept Kejriwal: Kuldeep Singh Dhillon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barnala, punjab, ludhiana, aam aadmi party, rajya sabha mp, sanjeev arora, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barnala news, barnala news in hindi, real time barnala city news, real time news, barnala news khas khabar, barnala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved