भदौड़/बरनाला। पंजाब के बरनाला के गांव चीमा के नजदीक जगजीतपुरा में फोम फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री के मलबे से अब तक 3 शव निकाले गए है। तीनों शव बुरी तरह से जल गए है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आशंका जताई जा रह है कि फैक्ट्री में करीब 40 वर्कर मौजूद हैं। वहीं आग लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
आग लगने के कारणों को फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की। आग से उठने वाले धुआं दूर दूर से दिखाई दे रहा है। आग लगने के कारण फैक्टरी में रखे गैस सिलेंडर धमाके हुए।
जिस फैक्टरी में आग लगी वे बांसल फोम फैक्टरी आठ माह पहले ही यहां शुरू हुई थी। आग भडक़ती देख वहां काम कर रहे लोग बाहर भागे और देखते-देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सिलेेंडर फटने की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। घटना से आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
मनीष सिसोदिया ने रोहिंग्या मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, जांच की उठाई मांग
अनुब्रत मंडल का बचाव करके ममता ने अपना अपराध कबूल कर लिया : भाजपा
महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाव में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, एनआईए की टीम रवाना
Daily Horoscope