• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंगर तैयार करते समय लांगरी कड़ाही में गिरा, झुलसा, हालत गंभीर

When preparing anchor, lantern dropped in pan, blurred, serious condition - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। सचखंड हरमंदिर साहिब में संगत के लिए तयार किये जा रहे लंगर घर में आज एक बड़ा हादसा हो गया जब एक लंगर तैयार करने वाला एक लांगरी इस लंगर घर के बड़े बर्तनो की कड़ाई के अन्दर गिर गया। कड़ाई की गहराई ज्यादा होने के कारण वह पूरा इसके अन्दर चला गया जिसमें कि गरम पानी होने के करना उसका 60 प्रतिशत शरीर झुलस गया। दरसल यह हादसा उस समय हुआ जब सुबह लंगर की खीर त्यार की जा रहा थी और उस से से पहले खाली कड़ाई की उबलते हुए पानी से सफाई की जा रही थी और जब यह पानी उस में पडा तब चरणजीत सिंह नाम का लांगरी इस कड़ाई को धोने के लिए काम कर रहा था , तब वेह पैर के फिसल जाने के बाद इस में गिर गया। इस बीच उस के साथियों ने उस को इस बड़ी कड़ाई से बाहर निकला और उस को हस्पताल में दाखिल करवाया जहाँ पर उस की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीँ इस बीच एसजीपीसी के कई अधिकारी मौके पर आये, चरणजीत सिंह का बचाव करने वाले उस के साथी रणजीत सिंह का कहना है की चरणजीत जब लंगर की खीर तैयार कर रहा था तब यह हादसा हुआ है। इसके साथ ही गरम पानी में उस का मॉस शरीर से उतर गया और उस को हॉस्पिटल में भेजा गया है। इस बीच हरमंदिर साहिब के अतिरिक्त मैनेजर का कहना है की यह खीर बनाते वक़्त पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। उसको बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और इस बीच उस का शरीर जल गया है और उस के बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा , वहीँ जहाँ पर यह लंगर तयार होता है वहां पर काफी फिसलन होती है जिस कारण यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When preparing anchor, lantern dropped in pan, blurred, serious condition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, amritsar news, preparing anchor, lantern, dropped in pan, blurred, serious condition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved