• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'लुक्खे' में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, योगराज सिंह को नोटिस जारी

Use of Abusive Language Against Women in Lukkhe: Notice Issued to Yograj Singh - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। उन पर वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर तुरंत जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने ‘पंजाब स्टेट कमीशन फॉर विमेन एक्ट, 2001’ की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने मांग की है कि वेब सीरीज के अभिनेता योगराज सिंह के अलावा लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सेंसर बोर्ड से भी इस कंटेंट की जांच कराई जाए। आयोग ने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। वेब सीरीज में बोले गए डायलॉग पर एडवोकेट उज्जवल भसीन ने भी योगराज सिंह और अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत की है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी योगराज सिंह के खिलाफ पंजाब राज्य महिला आयोग को शिकायत पत्र लिखा है। कांग्रेस ने मांग की है कि योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर की जाए और पूरी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ पर प्रतिबंध लगा दी जाए।
शिकायत में कहा गया है कि योगराज सिंह खुद को अमृतधारी सिख और गुरसिख बताते हैं, फिर भी उन्होंने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है, जो सिख सिद्धांतों के भी खिलाफ है। कांग्रेस ने इसे भारतीय न्याय संहिता की धारा-79 और महिलाओं के सम्मान के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है।
‘लुक्खे’ वेब सीरीज अमेजन पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में योगराज सिंह को महिलाओं के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को लेकर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Use of Abusive Language Against Women in Lukkhe: Notice Issued to Yograj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yograj singh, lukke web series, punjab state commission for women, controversy, amazon streaming series, objectionable language, fir demand, indian web series controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved