अमृतसर। दुबई की जेल में पंजाब के युवक अमरजीत सिंह की हार्टअटैक से हुई मौत के बाद शुक्रवार को उसका शव अमृतसर लाया गया। अमृतसर एयरपोर्ट से शव को अमरजीत सिंह के गुरुदासपुर जिले स्थित गांव पामभोई ले जायागया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2006 में पैसा कमाने का सपना लेकर अमरजीत दुबई गए थे, लेकिन 2009 में 2 लोगो के कत्ल के मामले में अमरजीत सिंह सहित 14 लोगो को सजा सुनाई गयी थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन सभी लोगो में केवल अमरजीत सिंह और मेजर सिंह को ही फांसी की सजा सुनाई गई थी। मृतक की लाश लेकर उनके परिवार तक पहुंचाने वाले समाज सेवी एसपी ओबराय ने बताया की 3 मई को अमरजीत सिंह की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज उसके शव को भारत लाया गया है। उनका कहना है की पहले दुबई से लावारिस लाशे भी भारत लाई हैं और अब तक दुबई से भारत लाया जाने वाला यह 43वां शव है।
मृतक अमरजीत के पिता गुरचरण ने बताया की उन्होंने अपने बेटे को कमाई करने के लिए दुबई भेजा था, लेकिन कुछ समय बाद ही उस पर कत्ल का केस हो गया और उन्हें आज तक ये नहीं पता चला की कत्ल किसका हुआ है, पर सजा जरूर सुनाई गई। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अब तक उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope