• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब रोडवेज के कर्मचारी बोले, मांगें पूरी नहीं हुई तो मान सरकार को गिराने के लिए प्रचार करेंगे

Punjab Roadways Employees Warn: If Demands Are Not Met, We Will Campaign to Topple the Mann Government - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर इस सरकार को बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं तो इस निकम्मी सरकार को गिराने के लिए भी प्रचार करेंगे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मान को चेताया है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो रोडवेज के कर्मचारी अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐसे वक्त में हो रहा है जब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और विपक्ष कई मुद्दों पर मान सरकार पर हमलावर है। इसी बीच, बुधवार को पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने अमृतसर के सेंट्रल बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगरूर जेल में बंद अपने 10 साथियों की रिहाई और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। पंजाब के हर जिले में एक साथ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
कैशियर बलजीत सिंह ने बताया कि हम अपने उन 10 साथियों की रिहाई के लिए विरोध कर रहे हैं जो संगरूर जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था साढ़े चार साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। सरकार ने आउट-ऑफ-सोर्स कर्मचारियों को 10 साल बाद नियमित करने का भी आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। कर्मचारियों ने 18 तारीख को परिवहन मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो तीन दिवसीय हड़ताल भी की जाएगी।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे सख्त कदम उठाएंगे। 25 जुलाई को बसों को डिपो में खड़ा कर दिया जाएगा। 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो हमारी बसों में 5 से 6 लाख यात्री सफर करते हैं, हम वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे। मान सरकार ने हमसे किए गए वादों को पूरा नहीं किया है।
रोडवेज कर्मचारी सुभाष वैद्य ने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है, हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हमारी कोई मांग पूरी नहीं की गई। अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती तो हम 5-6 लाख यात्रियों के सामने सरकार का चेहरा सामने लाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Roadways Employees Warn: If Demands Are Not Met, We Will Campaign to Topple the Mann Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mann government, punjab roadways employees, punjab roadways, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved