• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Punjab: Police Bust Drug Trafficking Gang; One Accused Arrested - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं, आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है और उससे इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाने का सिलसिला जारी है, ताकि इस बात पर विचार किया जाए कि आगे क्या कदम उठाना है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे किसी हैंडलर के इशारे पर भारत में यह सबकुछ कर रहा था। आरोपी उस हैंडलर के इशारे पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त था। इसके लिए तस्कर पंजाब के कुछ ऐसे युवाओं की तलाश सें जुटा हुआ था, जो उसकी मदद करें।
पुलिस के संज्ञान में यह मामला तब आया, जब इसकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट चुकी है। अब पुलिस का पूरा मकसद ड्रग्स और हथियार तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से इस नेटवर्क में संलिप्त सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस तरह के नेटवर्क में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हम नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रहे हैं। हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
इससे पहले भी पंजाब पुलिस की ओर से इस तरह के कई गिरोह का भंडाफोड़ किया जा चुका है, जो इस तरह के नेटवर्क में शामिल होकर राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Police Bust Drug Trafficking Gang; One Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, drug trafficking gang, drug, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved