अमृतसर।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
पंजाब के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हरमंदिर साहब पहुंच कर शीश नवाया।
केजरीवाल विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पहली बार पंजाब के दौरे पर
आए है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केजरीवाल के साथ पंजाब आप के प्रधान भगवंत मान, पार्टी के कई
नेता और वर्कर मौजूद थे। अमृतसर-अटारी रो़ड पर स्थित एक रिर्सोट में पार्टी
वकर्रों के लिए खास कार्यक्रम रखा गया है। यहां पर केजरीवाल पार्टी
वर्करों को संबोधित करेंगे। बैठक में वह नगर निगम चुनाव व पार्टी नेतृत्व
में किए गए परिवर्तन के बारे में फीडबैक लेंगे।
पंजाब विधानसभा
चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने
संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया था। घुग्गी को कन्वीनर के पद से हटाकर
भगवंत मान को पंजाब का प्रधान बनाया था। साथ ही अमन अरोड़ा को उप प्रधान
बनाकर उन्हें संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से ही आम
आदमी पार्टी में कलह शुरू हो गया था। बताया जाता है कि पार्टी के 1--12
विधायक भाजपा के संपर्क में थे।
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को नागपुर पुलिस ने पकड़ा
Daily Horoscope