• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई: ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन वाले हथियार तस्कर गिरफ्तार

Joint Operation by Punjab Police and BSF: Arms Smugglers with Australia Connection Arrested - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि यह कार्रवाई बीएसएफ पंजाब और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बरामद हथियारों की खेप को सीमा पार से तस्करी के जरिए भारत में पहुंचाने की साजिश रची गई थी। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक ऑस्ट्रेलिया स्थित सहयोगी के निर्देशों पर काम कर रहा था। डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सीमा पार हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में बीएसएफ पंजाब ने एसएसओसी अमृतसर के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में 1 एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए और भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक साथी के कहने पर काम कर रहा था, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए हथियार गिराने की जगह की जानकारी दी थी।"
पोस्ट में डीजीपी ने आगे लिखा, "अमृतसर के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान की जा सके, पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म किया जा सके और सीमा पार हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।"
डीजीपी ने आगे कहा, "पंजाब पुलिस संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने, सीमा पार तस्करी नेटवर्क से निपटने और पंजाब की सुरक्षा और सलामती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Joint Operation by Punjab Police and BSF: Arms Smugglers with Australia Connection Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab police, bsf, arms smugglers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved