• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Illegal Arms Smuggling Module Busted in Amritsar; 6 Accused Arrested - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। वही हैंडलर पाकिस्तान के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहा था। ये हथियार आगे अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे कानून-व्यवस्था को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस का मानना है कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है, जिसके तार सीमा पार तक जुड़े हुए हैं। इस मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हुई है। कोशिश यही है कि इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचा जाए और पूरी चेन को तोड़ा जाए।
वहीं, इससे पहले भी पंजाब पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली थी। बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक संभावित आतंकी खतरे को समय रहते टाल दिया। यहां पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये ग्रेनेड भी एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका संबंध सीमा पार के तत्वों से था। इनका मकसद पंजाब में शांति भंग करना और सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था।
पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध हथियार तस्करी, आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal Arms Smuggling Module Busted in Amritsar; 6 Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal arms smuggling module busted in amritsar, illegal arms smuggling, amritsar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved