अमृतसर। पाकिस्तान की फातिमा और उसकी बहन मुमताज दस साल बाद अपने वतन लौट पाएंगी। दोनों बहनें 8 दिसंबर 2006 को समझौता एक्सप्रेस से
भारत अपने रिश्तेदारों को मिलने पहुंची थीं। अटारी रेलवे स्टेशन पर कस्टम
विभाग ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। उस वक्त फातिमा गर्भवती थी। अब उन्हें रिहाई मिली है, उनके साथ 10 साल की हिना भी पाकिस्तान जाएगी।
सोसायटी फॉर वूमेन इंपावरमेंट एंड
ग्रीन काज की चेयरपर्सन एवं वकील नवजोत कौर चब्बा और सब दा भला ह्यूमेनिटी
क्लब के उपाध्यक्ष नवतेज गुग्गू के पास मामला पहुंचा तो उनका मन पसीज गया।
उन्होंने दोनों पाक महिलाओं के दो-दो लाख रुपये जुर्माना खुद अदा कर पाक
भेजने की ठान ली। और आज संस्था दुवारा जुर्माने की रकम अदा कर दी गयी
पाकिस्तान के गुजरांवाला निवासी सैफ्युद्दीन की पत्नी फातिमा और उसकी बहन मुमताज 8 दिसंबर 2006 को समझौता एक्सप्रेस के जरिए
भारत पहुंची थीं। अटारी रेलवे स्टेशन पर कस्टम विभाग ने फातिमा के पर्स से
एक किलो हेरोइन बरामद की थी। दोनों के खिलाफ अदालत में एनडीपीएस एक्ट के
तहत चालान पेश किया था।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope