• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशे के विरुद्ध किसान संगठनों ने किया पंजाब बंद का आह्वान, अमृतसर में गोल्डन गेट के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Farmer Organizations Call for Punjab Bandh Against Drug Menace; Protest Held Against Government at Golden Gate in Amritsar - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में गोल्डन गेट के सामने बड़ी संख्या में एकजुट हुए किसानों ने गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने नशे के बढ़ते प्रभाव और पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध किया है। किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) और अन्य संगठनों की ओर से गुरुवार को'पंजाब बंद' का आह्वान किया गया। इसी कड़ी में अमृतसर में गोल्डन गेट के नजदीक किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में दर्जनों किसानों और समर्थक एकजुट हुए। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पंधेर ने स्पष्ट किया कि पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी एकजुट होकर मार्च निकालेंगे। ​किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि गुरुवार को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया गया है। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) की तमाम यूनियन 'पंजाब बंद' को सफल करने के लिए राज्य के लोगों से भी आह्वान कर रही है। राज्य में ड्रग्स माफिया और नशे के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष समिति तथा विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर पूरे पंजाब और जिला मुख्यालयों पर बंद को भारी समर्थन मिल रहा है। पंधेर ने पंजाब के आम नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने स्वतः ही दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन को सफल बनाया है।
आंदोलन के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पंधेर ने कहा कि बंद के दौरान एम्बुलेंस और अन्य सभी आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं को पूरी तरह से छूट दी गई है और उन्हें बहाल रखा गया है। उन्होंने आंदोलनकारियों और पंजाब के लोगों से अपील की कि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अमन-चैन के साथ होना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोई भी असामाजिक या शरारती तत्व इस प्रदर्शन के बीच माहौल खराब करने की कोशिश न करे।
​किसान नेता ने कहा कि जब तक सरकार राज्य में नशे के कारोबार पर नकेल नहीं कसती और किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती, तब तक उनका यह संघर्ष और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmer Organizations Call for Punjab Bandh Against Drug Menace; Protest Held Against Government at Golden Gate in Amritsar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, punjab bandh, farmer organizations, farmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved