चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कम दृश्यता के कारण सडक़ और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमृतसर से अंबाला और अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 के कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। क्षेत्र में रविवार को ठिठुरन रही और न्यूनतम तापमान 3 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
(IANS)
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope