बता दे, 2 वर्षीय फतेहवीर सिंह गुरुवार शाम घर के पास खेल रहा था और
खेलते-खेलते शाम करीब चार बजे वह बोरवोल में जा गिरा। इसके बाद तुरंत
प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। फतेहवीर सिंह को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने
के लिए डॉक्टरों की टीम भी वहां पहुंची।
बच्चे को बाहर निकालने के लिए
व्यापक स्तर पर एक बचाव अभियान चलाया गया था। बोरवेल से निकालने के लिए
नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स के अलावा स्थानीय पुलिस बल और प्रशासन भी
जुटा रहा तथा सेना की मदद भी ली गई। अधिकारी बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने में
तो सफल रहे थे लेकिन वे उस तक खाना-पीना नहीं पहुंचा पाए थे।
फतेहवीर इसी
सोमवार को दो साल का हुआ था। वह सात इंच चौड़े और 125 फुट गहरे बोरवेल में
गिर गया था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे के एक रिश्तेदार
ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope