• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर के सरकारी स्कूल में बम की धमकी, इलाके में दहशत

Bomb Threat at Government School in Amritsar, Panic Grips the Area - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर जिले में एक सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। गांव मेहरबानपुरा स्थित सरकारी स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। धमकी वाले ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल में राष्ट्रगान गाना बंद किया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस धमकी ने स्कूल प्रशासन और आसपास के लोगों में खलबली मचा दी। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब स्कूल में बच्चों की संख्या सामान्य से कम थी, जिससे स्थिति को संभालना थोड़ा आसान रहा। फिर भी, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में घबराहट फैल गई। अभिभावकों को सूचना दी गई और कुछ बच्चों को तुरंत घर भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पूरे स्कूल को खाली कराकर हर कमरे, गलियारे और मैदान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। साइबर सेल ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान के लिए काम कर रही है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करें। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन और पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है। जांच पूरी होने तक स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bomb Threat at Government School in Amritsar, Panic Grips the Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bomb threat at government school in amritsar, bomb threat, amritsar, government school, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved