• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की उठाई मांग

Bikram Majithia targets Punjab government over attack on Sukhbir Singh Badal; demands CBI probe - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने नांदेड़ गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि पहली बार हुए हमले की जांच में देरी की वजह से आज ये दूसरी बार हमला हुआ। बिक्रम मजीठिया ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की आलोचना करते हुए कहा, "परमात्मा ने सुखबीर सिंह बादल को बचाया। मैं इस पूरी घटना की आलोचना करता हूं। उनके बच्चे, पत्नी हरसिमरत कौर बादल और परिवार के रिश्तेदार गुरुसाहब के चरणों में नतमस्तक होने गए थे। परिवार और बच्चों के सामने गुरुद्वार में कोई ऐसी हरकत करे, यह बहुत ही निंदनीय है।" मामले में सीबीआई जांच की मांग और पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी इंटेलिजेंस विफलता है। नारायण सिंह चौरा का बैकग्राउंड चेक करो। पंजाब पुलिस की फाइल के अनुसार वह आईएसआई का एजेंट है। इसको क्रॉस बॉर्डर पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली है। इससे आरडीएक्स, एके-47 और पता नहीं क्या रिकवर हुआ। ऐसे आदमी को जेड प्लस सुरक्षा वाले इंसान के पास क्यों आने दिया गया? फाइल में ये भी लिखा है कि 30 साल से सुखबीर सिंह बादल और प्रकाश सिंह बादल इसके टारगेट पर हैं। ऐसे इंसान को पंजाब पुलिस गले क्यों लगा रही है?"
पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार जब हमला हुआ तो मान सरकार ने जांच में देरी की। बिक्रम मजीठिया ने कहा, "आप अपने प्रदेश की जनता की रक्षा और सुरक्षा को इतने हल्के में नहीं ले सकते हैं। मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील करूंगा कि मामले में सीबीआई की जांच बिठाए। इससे पहले वाली 2024 की घटना की जांच में भगवंत मान ने देर लगाई।"
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गुरुद्वारा के अंदर सुखबीर सिंह बादल पर दूसरा जानलेवा हमला! डेढ़ साल में दूसरी बार। बहुत करीब से उनके दिल पर सीधा हमला। गुरु साहिब ने खुद उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ाया। आज का हमलावर भी गुरुद्वारा पर हमला करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गया है। यह सिर्फ एक हमला नहीं है, बल्कि यह पंजाब की नरमपंथी लीडरशिप को खत्म करने की एक बड़ी साजिश है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को मरवाने का कॉन्ट्रैक्ट किसने लिया है? हम चुप नहीं रहेंगे। हर हमले का हिसाब लिया जाएगा। हर साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikram Majithia targets Punjab government over attack on Sukhbir Singh Badal; demands CBI probe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikram majithia, targets, punjab government, sukhbir singh badal, cbi probe, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved