• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे अंकित बिडलान, कहा- जेन-जी साथ...

Ankit Bidlan visited the Gurudwara Sahib after winning the Punjab University Student Union elections, saying, Jan-ji is with me... - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिडलान अपने साथियों के साथ गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे और श्री गुरुद्वार साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता अक्षय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान आईएएनएस बात करते हुए अंकित बिडलान ने कहा कि यहां आकर बड़ा अच्छा लग रहा है। जब वह चुनाव लड़ रहे थे तो उस समय उन्होंने एक मन्नत मांगी थी कि जब भी वह चुनाव जीतेंगे तो श्री गुरुद्वारा साहिब जाकर माथा टेकेंगे। अमृतसर में उनके स्वागत को लेकर पूछे गए सवाल पर अंकित ने कहा कि उन्हें बहुत मान-सम्मान मिला है। उनके भाई अक्षय भाई ने उन्हें बहुत प्यार दिया और बड़ा मान-सम्मान दिया है, जिससे उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने अपनी जीत पर बात करते हुए कहा कि अगर जेन-जी की बात करें तो आज जेन-जी ही चीजों का फैसला करता है। जेन-जी बहुत ही स्मार्ट है और जेन-जी ने इस बार अपना मैंडेट देकर दिखा दिया है कि वह किसकी तरफ है। उनके दिल में नेशन फर्स्ट है और पूरे जेन-जी ने अपना मतदान करके यह बता दिया है।
चुनाव के बाद उन पर लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब फेक अलिगेशन हैं। इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। जब इंसान हारने लगता है तो वह झूठे आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, तो छात्रों की हेल्प करना और उनके वेलफेयर के लिए काम करना ही उनका मोटिव है। जहां भी स्टूडेंट्स को जरूरत पड़ेगी वहां वह खुद जाकर उनकी आवाज उठाएंगे और पूरी एबीवीपी उनके साथ खड़ी है।
इस दौरान भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि वह धन्यवाद करना चाहेंगे सारी ही पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट लीडरशिप का जो आज अमृतसर में पहुंची है और उन सब नौजवानों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने बहुत बढ़-चढ़कर मतदान किया और एबीवीपी को वोट डालकर दोबारा से कामयाब किया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पिछली बार भी एबीवीपी ने बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीता था और अपने बोले हुए काम किए, उसके बाद इस बार भी भारी मतों से जीतने के बाद वे गुरु नगरी में पहुंचे हैं और गुरु रामदास जी के आगे अरदास की है कि आने वाले समय में उनको यह बल मिले कि किए हुए वादों को पूरे अच्छे तरीके से निभा सकें।
अंकित बिडलान की जीत पर अक्षय शर्मा ने कहा कि हम लोग सब लोग एक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अभी वह एबीवीपी में काम कर रहे हैं। विद्यार्थी राजनीति बड़ी राजनीति की नर्सरी है। जो वहां पर आप लोग सीखते हैं वह आने वाले समय में आपको बहुत काम देता है, चाहे लोगों की सेवा हो, समाज की सेवा हो, लोगों के मुद्दे हल करवाने हों। जो विद्यार्थी राजनीति से आए हुए नेता होते हैं, वही नेता आने वाले समय में नेशन को फर्स्ट रखकर देश को आगे लेकर जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे कई राज्य हैं जहां आने वाले समय में लीडरशिप क्राइसिस आने वाला है। उस चीज को ठीक करने के लिए बहुत सारे विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में लाना पड़ेगा। पढ़े-लिखे इंसान जब इस क्षेत्र में आएंगे तो वही लोग आगे आकर देश को सुधार सकते हैं, वही लोग आकर देश की राजनीति को सही कर सकते हैं, जिसके लिए हमारे बहुत से शहीदों ने शहादत दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ankit Bidlan visited the Gurudwara Sahib after winning the Punjab University Student Union elections, saying, Jan-ji is with me...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ankit bidlan, gurudwara sahib, ankit bidlan visited the gurudwara sahib, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved