• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर में लूट की कोशिश नाकाम, लुटेरे की मौत, घरवाला जख्मी

Amritsar Robbery attempt failed in Amritsar, robber killed, family member injured - Amritsar News in Hindi

अमृतसर | अमृतसर के गांव भीलवाड़ा पक्का बठिंडा दे घाट पर बीती रात लूट की एक बड़ी वारदात के दौरान गोलियां चलने से एक लुटेरे की मौत हो गई, जबकि घर के मालिक जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्य जुगराज सिंह ने बताया कि रात करीब 8 से 10 लुटेरे उनके स्टोर की दीवार फाड़कर घर में घुस आए। लुटेरों ने पहले बिजली काट दी, जिससे घर के सदस्य अंधेरे में घिर गए। शक होने पर जब दोनों भाई बाहर निकले तो लुटेरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ने आत्मरक्षा में लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक लुटेरे को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजा सांसी धर्मेंद्र कल्याण और थाना लोपोके के प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृत लुटेरे की पहचान करने और बाकी आरोपियों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।
यह वारदात इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है, लेकिन परिवार की सतर्कता से एक बड़ी लूट की साजिश नाकाम हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amritsar Robbery attempt failed in Amritsar, robber killed, family member injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, robbery, attempt, failed, amritsar, robber, killed, family, member, injured, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved