• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर में बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे डॉक्टर को मारी गोली, भांजी के पति पर आरोप

Doctor shot while returning from school in Amritsar, nieces husband accused - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। अमृतसर के दबुर्जी इलाके में मंगलवार सुबह हमलावरों ने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटते समय एक डॉक्टर को गोली मार दी। वारदात के बाद से इलाके ने तनाव है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल डॉक्टर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई वीरेंद्र सिंह (41) रोज की तरह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। वह भी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान उनकी वीरेंद्र से मुलाकात हुई थे, लेकिन लौटते समय पता चला कि किसी ने वीरेंद्र को गोली मार दी है। देवेंद्र घटनास्थल पर पहुंचा और भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। देवेंद्र के मुताबिक, गोली चलाने के पीछे लंबे समय से चल रहा एक पारिवारिक विवाद है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी की शादी एक ऐसे लड़के से हुई थी जो अकसर परिवार को धमकाता रहता था। देवेंद्र ने बताया कि वह लड़का पहले भी हमें धमकियां देता था। उसके पास अवैध हथियार है। वह मेरी भांजी को मारता-पीटता था। उसने कई बार धमकाया कि अगर किसी ने बीच में बोला तो बुरा अंजाम होगा। जब मां के साथ उसका भाई और भांजा अपनी बहन (भांजी) को उसके ससुराल से वापस लेने गए थे, तब भी आरोपी का रवैया बेहद आक्रामक था।
देवेंद्र ने कहा कि सुबह उनका भाई वीरेंद्र स्कूल से लौटते वक्त गुरुद्वारे के सामने मत्था टेकने के लिए रुका था। उसी समय दो लोग मोटरसाइकिल से आए और सीधा उसके सिर पर गोली चला दी। गोली सिर के आर-पार हो गई। देवेंद्र ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पहले भी धमकियां दे चुका था। उसने एक बार उनके घर के बाहर हवाई फायर भी किए थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मामूली मामला दर्ज कर उसे छोड़ दिया।
उनका कहना है कि अगर पुलिस ने तभी सख्त कार्रवाई कर दी होती, तो आज मेरा भाई जिंदा होता। उन्होंने पैसे लेकर मामले को दबा दिया। उन्होंने सरकार से ऐसे गैंगस्टरों और हथियार लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद दबुर्जी और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है।
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से अमृतसर में डॉक्टरों से रंगदारी (Extortion) मांगने और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से कुछ में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का हाथ होने का शक है। डाबरजी क्षेत्र में अगस्त 2024 में NRI सुखचैन सिंह को गोली मारने की घटना भी हुई थी, जिसमें उनकी पूर्व पत्नी के रिश्तेदारों पर हमला करवाने का आरोप लगा था। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctor shot while returning from school in Amritsar, nieces husband accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, daburji area, doctor shot, assailants, returning from school, area tense, cctv footage, injured doctor hospitalized, crime news in hindi, crime news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved