• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने 44 मिनट में बनाई अनोखी कलाकृति

Sand artist Manas Sahu created a unique artwork in 44 minutes to commemorate the women hockey team gold medal win. - Puri News in Hindi

पुरी । भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने शनिवार को ओडिशा के पुरी स्थित अपने स्टूडियो में एक अनूठी कलाकृति बनाई। उन्होंने शानदार उपलब्धि से भारत का मान बढ़ाने के लिए टीम को बधाई दी। मानस कुमार साहू ने अपने स्टूडियो में भारतीय महिला हॉकी टीम की गोल्ड मेडल जीत का जश्न मनाने के लिए एक खास कलाकृति बनाई है, जिसे पूरा करने में उन्हें 44 मिनट लगे। 'बधाई हो, चैंपियंस!' और 'इंडियन हॉकी की क्वीन्स को सलाम!' जैसे नारों के जरिए, उन्होंने टीम को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मानस कुमार साहू ने कहा, "यह बहुत ही खुशी का माहौल है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल के बाद स्वर्ण पदक जीता है। हम सभी लोग महिला खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। इस अवसर पर मैंने पुरी में एक सैंड एनिमेशन बनाया है। इसको बनाने में हमें भी 44 मिनट लगे हैं।"
उन्होंने कहा, "इस सैंड एनिमेशन में हमने हॉकी टीम को दिखाया है और पूरे स्टेडियम को भरा हुआ दिखाया है। इसमें सभी टीम इंडिया को चीयर्स कर रहे हैं और अभिनंदन दे रहे हैं। हम लोग आशा करते हैं कि यह एनिमेशन सभी को बहुत पसंद आएगा।"
बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल साल 1982 में जीता था। वहीं, 1998 में टीम ने सिल्वर और 2018 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था।
बीते दिन टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। गोल्ड जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 के लिए भी डायरेक्ट क्वालीफाई किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sand artist Manas Sahu created a unique artwork in 44 minutes to commemorate the women hockey team gold medal win.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey team, sand artist manas sahu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, puri news, puri news in hindi, real time puri city news, real time news, puri news khas khabar, puri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved