ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार को बताया कि करीब तीन लाख लोगों को
तटीय इलाकों से हटाया गया है। विशेष राहत आयुक्त के साथ रिव्यू मीटिंग के
बाद सीएम ने कहा, 'अगर जरूरी होगा तो और लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर
ले जाया जाएगा।' पटनायक ने कहा, 'कम-से-कम नुकसान के लिए सरकार प्रतिबद्ध
है। राज्य सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। जिलाधिकारियों को अलर्ट
पर रखा गया है।' पांच जिलों गुंजम, पुरी, खुरा और केंद्रापाड़ा से लोगों को
निकाला जा रहा है। ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी
ओडिशा में स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद
ओडिशा
सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को 11 और 12
अक्टूबर को बंद करने का आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाधी ने
कहा कि राज्य में 11 अक्टूबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनावों को रद्द कर
दिया गया है। चक्रवात और इसके साथ भारी बारिश आने की संभावना के बीच सभी
अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। तूफान और बारिश से पूरे
राज्य के चपेट में आने की आशंका है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope