• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा के कालाहांडी में मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए

Three Maoists killed in encounter in Odishas Kalahandi - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। ओडिशा के कालाहांडी जिले के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है। मुठभेड़ कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के तपरेंगा-लुबेंगड़ जंगल में हुई। डीजीपी सुनील बंसल ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा, एम. रामपुर थाना क्षेत्र से मुठभेड़ की सूचना मिली। हमने तीन माओवादियों के शव बरामद किए हैं। एक एके -47 की जब्ती से पता चलता है कि वह वरिष्ठ माओवादी कैडर हो सकते हैं। बंसल ने कहा, मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन वह खतरे से बाहर है, हम उसे बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जा रहे हैं। इलाके में और तलाशी अभियान जारी है। डीजीपी ने एक बार फिर नक्सलियों से हिंसा गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three Maoists killed in encounter in Odishas Kalahandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha, kalahandi, maoists, bhubaneswar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved