भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच एक गोपनीय गठजोड़ है।
जेना ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ यह टिप्पणी ऐसे समय में की, जब इसके कुछ ही घंटे पहले उन्हें और पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेना ने कहा कि राहुल गांधी ने तय किया है कि ओडिशा का शासन पटनायक परिवार के पास रहेगा, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के बीच एक गठबंधन की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा कांग्रेस पर खनन माफिया का नियंत्रण है और राहुल माफिया को बचाने में लगे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope