• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा में 8 साल बाद हो रहे छात्र संघ चुनाव, सीएम माझी ने छात्रों को दिया शांतिपूर्ण मतदान का संदेश

Student Union Elections Held in Odisha After 8 Years; CM Majhi Urges Students to Vote Peacefully - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर । ओडिशा में 8 साल के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री माझी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "मेरे प्यारे छात्रों और दोस्तों, छात्र संघ चुनाव केवल प्रतिनिधियों को चुनने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को साकार करने और भविष्य के नेतृत्व को आकार देने का एक प्रमुख माध्यम है। जो मूल्य, अनुशासन और आदर्श आप आज परिसर में अपनाते हैं, वे आने वाले दिनों में हमारे राज्य और देश को नई दिशा प्रदान करेंगे।" उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में आगे लिखा, "इसलिए, किसी भी तरह की हिंसा, अफवाह या विभाजन का शिकार हुए बिना, इस चुनाव में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से भाग लें। सभी छात्रों, छात्र प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"
बता दें कि राज्य के 359 उच्च शिक्षण संस्थानों में ये चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 346 कॉलेज और 13 विश्वविद्यालय शामिल हैं। मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो रहा है। मतदान के तुरंत बाद दोपहर में वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह को शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। परिसरों में संभावित हिंसा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्य में आठ साल के अंतराल के बाद छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं।
कोविड-19 महामारी सहित विभिन्न कारणों से ये चुनाव लंबे समय तक स्थगित रहे थे, जिसके बाद अब जाकर छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Student Union Elections Held in Odisha After 8 Years; CM Majhi Urges Students to Vote Peacefully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister mohan charan majhi, bhubaneswar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved