• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

Prime Minister meets beneficiaries of PM Awas Yojana-Urban in Bhubaneswar - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एक छोटी बच्ची ने प्रधानमंत्री को 'हैप्पी बर्थडे' कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस दौरान एक महिला से पूछा कि आप 10 बहनें इकट्ठी होकर क्या करती हैं? इसके जवाब में एक महिला ने कहा कि हमने मशरूम का भी काम किया है। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा, कितनी कमाई होती है आपकी? इसके जवाब में महिला ने कहा कि 10-12 हज़ार रुपये तक की कमाई हो जाती है। एक अन्य महिला ने कहा कि वह पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हो रही हैं। इस पर पीएम मोदी ने पूछा कि आपको कितना पैसा मिला, जिसके जवाब में महिला ने कहा कि पहली किस्त में 10 हजार और दूसरी किस्त में 20 हजार रुपये मिले। महिला ने बताया कि इस पैसे से उन्होंने अपनी छोटी सी दुकान को और बड़ा किया।
एक अन्य महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को पक्का मकान मिला, उनके घर में शौचालय और किचन भी है। शौच के लिए अब खुले में नहीं जाना पड़ता है।
एक अन्य महिला ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें बैंक से लोन मिल रहा है, इसके लिए वह बहुत आभारी हैं। पीएम मोदी ने पूछा कि वह क्या बिजनेस करती हैं। महिला ने बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने कुर्ते की ओर इशारा करते हुए कहा, "ऐसा कुर्ता बना दोगी?" महिला ने जवाब में कहा, "हां ज़रूर बना लेंगे।" फिर पीएम मोदी ने कहा, "अच्छा तो मुख्यमंत्री जी को दीजिएगा, मैं पहनूंगा।"
एक अन्य महिला ने कहा कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू किया। जन धन योजना, राशन योजना, जीवन ज्योति योजना का भी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या लोन लेने के लिए किसी को कोई रिश्वत देनी पड़ी? इसके जवाब में महिलाओं ने कहा कि उन्हें कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी।
पीएम मोदी ने इस दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खुद की मां को याद करके एक पेड़ लगाना है। इस पर महिलाओं ने कहा कि उनके यहां एक मैदान है, जहां बच्चे खेलते हैं। वहां वे पेड़ लगाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए कहा।
एक अन्य महिला ने कहा कि उन्हें पक्का घर, रसोई गैस कनेक्शन मिला है। पीएम मोदी ने कहा, "हम कभी आपके यहां खाना खाने आएंगे।" इस पर महिला ने जवाब दिया, "साग भात खिलाएंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister meets beneficiaries of PM Awas Yojana-Urban in Bhubaneswar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhubaneswar, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved