• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

PM Modi Gifts Odisha Projects Worth ₹47,600 Crore; Inaugurates and Lays Foundation Stones for Various Development Initiatives - Bhubaneswar News in Hindi

ओडिशा । ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का विषय "विकास रा धारा, ओडिशा सारा" रखा गया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य "पूर्वी भारत के विकास से विकसित भारत" का सपना साकार करना है और ओडिशा इस अभियान का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि पहाड़पुर गांव को सौर ऊर्जा आधारित मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके तहत गांव के प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा उत्पादन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा की पहचान है, उसी तरह पहाड़पुर भविष्य में देश के लिए सौर ऊर्जा संचालित आदर्श गांव का उदाहरण बनेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की "पूर्वोदय" नीति पूर्वी भारत की अपार संभावनाओं को नई दिशा दे रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, आर्थिक गलियारों, बंदरगाहों, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और आधुनिक उद्योगों में रिकॉर्ड निवेश कर रही हैं। उनके अनुसार 47,600 करोड़ रुपए की नई परियोजनाएं राज्य में कनेक्टिविटी, रोजगार, सार्वजनिक सेवाओं और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने और उद्योगों के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने 'उत्कर्ष ओडिशा' पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत राज्य को करीब 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 35 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने बताया कि ओडिशा में बिजली क्षेत्र के विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जा रहा है। वहीं 'समृद्ध नगर योजना' के माध्यम से शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से आने वाले वर्षों में राज्य को बड़ा लाभ मिलेगा और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों का विकास उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को आदिवासी गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदिवासी समाज के प्रति लंबे योगदान का भी उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम जनमन मिशन विशेष रूप से अत्यंत कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए तैयार किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के सबसे वंचित आदिवासी समुदायों तक सीधे पहुंचे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi Gifts Odisha Projects Worth ₹47,600 Crore; Inaugurates and Lays Foundation Stones for Various Development Initiatives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, odisha, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved