• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा ने दी नेताजी और वीर सुरेंद्र साई को श्रद्धांजलि

Odisha paid tribute to Netaji and Veer Surendra Sai - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। ओडिशा में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानियों- नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 123वीं जयंती और वीर सुरेंद्र साई को उनकी 211वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान कटक में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने भी बोस को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "ओडिशा के बहादुर बेटे, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें उनके अदम्य साहस, बहादुरी और देशभक्ति के लिए याद किया जाता है।" वीर सुरेंद्र साई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में उनकी लड़ाई और आदिवासियों के अधिकारों को उनका सुरक्षा प्रदान करना लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
नेताजी का जन्म सन 1897 में इसी दिन कटक में हुआ था और सुरेंद्र साई का जन्म भी इसी दिन सन 1809 में संबलपुर के गांव ख्िंाडा में हुआ था।
आज जब पूरा देश नेताजी को उनकी जयंती पर याद कर रहा है, तो रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी इस महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुरी के समुद्र तट पर अपने छात्रों द्वारा बनाई गए एक कलाकृति प्रस्तुत की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Odisha paid tribute to Netaji and Veer Surendra Sai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha, netaji subhash chandra bose, 123rd birth anniversary, veer surendra sai, tribute, chief minister naveen patnaik, bhubaneswar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved