भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को 8938.81 करोड़ रुपये लागत वाली 27 औद्योगिक परियोजनाएं लांच कीं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मेक इन ओडिशा कॉनक्लेव 2020 अगले साल 30 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन 27 परियोजनाओं में से पांच परियोजनाओं का उद्धाटन किया गया, जबकि 22 अन्य की घोषणा की गई। परियोजनाओं की कुल लागत 8938.81 करोड़ रुपये है। इनसे कुल 12,142 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
एक विशेष कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा का सपना है कि निवेश के मामले में देश के शीर्ष तीन निवेश स्थलों में से एक बने।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope