• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने किया अत्याधुनिक मिसाइल प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण

India successfully test-fires state of the art missile - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। भारत ने सोमावार को ओडिशा तट के निकट चांदीपुर से सतह से हवा में मार करने वाले कम दूरी के त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्षेपास्त्र (क्यूआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने सूत्रों से कहा कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11.25 बजे के आसपास ट्रक में लगे कनस्तर लॉन्चर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया। अत्याधुनिक मिसाइल की मारक क्षमता 20-30 किलोमीटर है और यह कई लक्ष्यों पर निशाना साधने में सक्षम है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा अन्य प्रतिष्ठिानों ने मिलकर विकसित किया है। मिसाइल के कनस्तर संस्करण के प्रदर्शन के आकलन के लिए इसका दूसरी बार परीक्षण किया गया। पहला परीक्षण चार जून को किया गया था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India successfully test-fires state of the art missile
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: successfully test art missile, india, successfully test-fires state of the art missile, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved