• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा में 46 प्रतिशत विधायकों के विरुद्ध आपराधिक मामले : एडीआर

Criminal cases against 46 percent legislators in Odisha: ADR - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों में से 46 प्रतिशत के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को एक रपट में यह जानकारी दी गई। ओडिशा इलेक्शन वॉच (ओईडब्ल्यू) और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) की ओर से तैयार रपट के अनुसार, ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए 146 सदस्यों में से 67 विधायकों ने अपने शपथपत्रों में खुद के ऊपर आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। रपट के अनुसार, इनमें से 49 विधायकों(34 प्रतिशत विधायकों) के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण के मामले दर्ज हैं।
रपट के अनुसार, इन गंभीर आपराधिक मामलों में, दो मामले हत्या और 11 मामले हत्या का प्रयास करने से संबंधित हैं।
इनमें से बीजू जनता दल(बीजद) के 112 विधायकों में से 46 विधायक(41 प्रतिशत), भाजपा के 23 विधायकों में से 14(61 प्रतिशत), कांग्रेस के कुल नौ विधायकों में से छह(67 प्रतिशत) के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रपट में कहा गया है कि बीजद के 33(30 प्रतिशत) विधायक, भाजपा के 10(44 प्रतिशत) विधायक, कांग्रेस के पांच विधायकों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले हैं।
2014 में, 147 चुने गए विधायकों में से 52(35 प्रतिशत) के विरुद्ध आपराधिक मामले और 41(28 प्रतिशत) विधायकों के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminal cases against 46 percent legislators in Odisha: ADR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha, newly elected legislator, 46 percent, registered criminal cases, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved