भुवनेश्वर। पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा ने लॉकडाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ा दिया है। ऐसा निर्णय लेने वाला पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सीएम ने केंद्र से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है। राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है।
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच निर्णय लेना है। आज कैबिनेट ने फैसला किया कि हमारे लोगों की जान बचाना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस कारण से हमने 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का विस्तार करने का निर्णय किया है।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope