• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में मालवाहक जहाज ओसियन विनर डूबा : 24 में से 2 क्रू सदस्य सुरक्षित बचाए गए, 22 लापता

Cargo ship Ocean Winner sinks in the Bay of Bengal off the Odisha coast - Bhubaneswar News in Hindi

लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था पनामा का जहाज; भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने शुरू किया व्यापक राहत-बचाव अभियान भुवनेश्वर/पारादीप। ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील (करीब 444 किलोमीटर) दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा पेश आया, जहाँ पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओसियन विनर’ (Ocean Winner) गहरे समुद्र में डूब गया। जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 सदस्यों को लाइफ राफ्ट से सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि शेष 22 सदस्य अभी लापता हैं।
सिंगापुर जा रहा था मालवाहक जहाज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनामा-ध्वज वाला यह मालवाहक जहाज ओडिशा के बंदरगाह से लौह अयस्क (Iron Ore) का भार लेकर सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था। समुद्र में आगे बढ़ने के दौरान जहाज अचानक अनियंत्रित होकर डूबने लगा और कुछ ही देर में भारतीय तटरक्षक बल से इसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। जहाज के डूबने के सटीक तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।
क्रू में 20 चीनी समेत तीन देशों के नागरिक शामिल
जहाज पर कुल 24 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें-20 चीनी नागरिक, 3 म्यांमार के नागरिक1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।
विजयपुरम से बचाव पोत रवाना, संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
तटरक्षक बल के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश के लिए श्री विजयपुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) से दो विशेष बचाव जहाज तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के टोही विमान व पोत समुद्र में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लापता नाविकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cargo ship Ocean Winner sinks in the Bay of Bengal off the Odisha coast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cargo ship, ocean, winner sinks, bengal off the odisha coast, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved