भुवनेश्वर। ओडिशा के पटकुरा निर्वाचन क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बेद प्रकाश अग्रवाल का यहां शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 82 साल के थे। सूत्रों ने कहा कि पूर्व में बीजू पटनायक सरकार में वित्त मंत्री रह चुके अग्रवाल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। अग्रवाल अपने राजनीतिक करियर में ओडिशा विधानसभा के लिए छह बार चुने गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे केंद्रपाड़ा से चार बार और पटकुरा से दो बार विधायक बने। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य राजनेताओं ने बीजद के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। अग्रवाल को एक सक्षम सांसद और प्रशासक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मृत्यु उनके और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
उन्होंने कहा कि आम जनता के कल्याण के लिए उनकी संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। अग्रवाल के निधन के बाद 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले पटकुरा विधानसभा चुनाव के रद्द होने की संभावना है।
(IANS)
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope