• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम को 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

After Over 8 Hours Inside Borewell, 3 Year Old Girl Rescued In Odisha - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल जिले में एक तीन साल की लडक़ी गलती से बोरवेल में गिर गई थी, जिसे सोमवार को सही सलामत निकाल लिया गया। इससे उसके परिवारवालों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस लडक़ी की पहचान राधा साहू के रूप में हुई है, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना जामुनाली ग्राम पंचायत के गुलासर गांव में हुई, जहां सुबह करीब 9 बजे संतोष साहू की बेटी राधा बोरवेल में गिर गई। अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक बी. के. शर्मा ने कहा कि छोटी बच्ची को अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद शाम 4.45 बजे बोरवेल से निकाल लिया गया।

शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि 15-16 फीट की गहराई तक एक समानांतर छेद किया गया, जो बोरवेल के छेद से छह फीट दूर था। उसके बाद उसे बोरवेल से जोडऩे के लिए एक सूरंग खोदी गई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सफल बचाव अभियान के बाद राहत व्यक्त करते हुए अंगुल के डीएम, अग्निशमन कर्मियों, पुलिस, ओडीआरएएफ और नेक मददगारों की उनके प्रयास के लिए प्रशंसा की।

पटनायक ने ट्वीट कर कहा, इस उपलब्धि को उत्कृष्ट टीम वर्क द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता था। इस तरह के प्रयासों से सरकारी मशीनरी में लोगों का भरोसा बढ़ता है। बच्ची के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करात हूं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान में भी अग्निशमन कर्मियों, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) टीम की प्रशंसा की और बच्ची के स्वस्थ होने की कामना की।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Over 8 Hours Inside Borewell, 3 Year Old Girl Rescued In Odisha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha chief minister, naveen patnaik, borewell, odisha, angul district, radha sahu, gulasar village, jamunali gram panchayat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved