• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा: महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पति की 'हत्या' की

Odisha: Woman murders husband with help of minor son - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से कथित तौर पर चाकू मारकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश कुमार महला के रूप में हुई है। यह घटना भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनितिया पंचायत के महला साही की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में सुरेश की पत्नी संजुलता और नाबालिग बेटे ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश दर्द से चिल्लाता हुआ अपने घर से बाहर निकला और फिर सड़क पर गिर गया। जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
बाद में ग्रामीणों ने महिला और उसके बेटे को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लिया और संजुलता तथा उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया।
घटना में आरोपी महिला संजुलता महला और उसका नाबालिग बेटा भी घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे का सही कारण मां-बेटे से पूछताछ के बाद पता चलेगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Odisha: Woman murders husband with help of minor son
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha, woman, murder, crime news in hindi, crime news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved