नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। शुक्रवार को राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए लोगों ने वोट डाले। इन पांचो राज्यों में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने बडे-बडे दावे किए हैं। लेकिन इनकी किस्मत का फैसला 11 दिसंबर को साफ होगा। इन राज्यों की जनता ने किस पार्टी को समर्थन दिया हैं। इन चुनावों को लेकर तमाम चैनलों ने एग्जिट पोल किया हुआ है। वहीं पूर्वोत्तर के मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बार के चुनाव में अलग-अलग न्यूज चैनल्स के एग्टिज पोल नतीजों को पेश किया गया। मिजोरम राज्य के कुल 40 विधानसभा सीटों के एग्टिज पोल में न्यूज18 के एग्जिट पोल में मिजोरम नेशनल पार्टी (एमएनएफ) को 18 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 16 सीटें आ रही है और अन्य के खाते में 6 सीटें मिल रही है।
बता दें कि, मिजोरम पूर्वोत्तर भारत में कांग्रेस शासित एकमात्र राज्य है। 2013 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि एमएनएफ को बस 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा।
बीजेपी यहां खाता भी नहीं खोल पाई थी, लेकिन 2018 के चुनाव में उसने 39 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। लल थनहावला यहां पिछले लगातार दो कार्यकाल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं और तीसरे कार्यकाल के लिए वह फिर मैदान में हैं। उन्होंने एमएनएफ और बीजेपी के बीच साठगांठ का आरोप लगाया है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कांग्रेस को यहां कड़ी टक्कर मिलने की बात कही गई है।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope