• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी 16 दिसम्बर को करेंगे मेघालय का दौरा

PM Modi to visit Meghalaya on December 16 - Shillong News in Hindi

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसम्बर को मेघालय के दौरे पर जाएंगे, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मोदी यहां राज्य में पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे और चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह यहां गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करनेवाले थे, लेकिन उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।

राज्य भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने बताया, ‘‘मोदी पोलो ग्राउंड में 16 दिसम्बर को राज्य में चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनका अभियान राज्य में पार्टी की संभावनाओं को बढ़ावा देगा।’’ राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली मेघालय संयुक्त गठबंधन सरकार लगातार दो बार से सत्ता में है। भाजपा की राज्य विधानसभा में कोई उपस्थिति नहीं है, लेकिन पार्टी उम्मीद लगाए हुए है कि वह अगले विधानसभा चुनाव में 60 में से 40 सीटें जीतेगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to visit Meghalaya on December 16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi visit meghalaya, pm modi, meghalaya, prime minister narendra modi, bjp campaign, home minister rajnath singh, bharatiya janata party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shillong news, shillong news in hindi, real time shillong city news, real time news, shillong news khas khabar, shillong news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved