• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी का विपक्ष पर हमला कहा-वो कहते मोदी तेरी कब्र खुदेगी देश के लोग कहते मोदी तेरा कमल खिलेगा

They say Modi will dig your grave, every corner of the country is saying- Modi your lotus will bloom - Modi - Shillong News in Hindi

शिलॉन्ग। मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की कमान खुद पीएम मोदी ने संभाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलांग में मेगा रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलॉन्ग में रैली के सम्भोदन में विपक्ष पर जमकर हमला उन्होंने कहा कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं... वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा। शिलांग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को सम्भोदित करते हुए कहा जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी सोचता हूं। मेघालय का संगीत जीवंत है। फुटबॉल के लिए जुनून है। मेघालय के हर कोने में रचनात्मकता है। मेघालय के हितों को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी गई... आपको छोटे-छोटे मुद्दों पर बांटा गया...यहां के युवाओं का बहुत नुकसान किया है। मेघालय आज परिवार पहले की बजाए लोग पहले वाली सरकार चाहता है इसलिए आज कमल का फूल मेघालय की मजबूती, शांति और स्थिरता का प्रतीक बन गया है
मोदी ने कहा भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें अपना मजबूत योगदान दे रहा है। हम इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं और राज्य के लिए काम करना चाहते हैं। आज जिस प्रकार से शानदार और जानदार रोड शो आपने किया है... आपका यह प्यार, यह आशीर्वाद... मैं आपके इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा। आपके इस प्यार और आशीर्वाद का कर्ज मैं मेघालय का विकास कर चुकाऊंगा, आपके कल्याण के काम को गति देकर चुकाऊंगा। आपके इस प्यार को मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-They say Modi will dig your grave, every corner of the country is saying- Modi your lotus will bloom - Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meghalaya, prime minister narendra modi, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shillong news, shillong news in hindi, real time shillong city news, real time news, shillong news khas khabar, shillong news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved