इम्फाल/ईटानगर। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को भूकंप कई सेकंड तक रहा, जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।
नेशनल सेंटर फॉर साइस्मॉलजी के आंकड़ों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके पूर्वी मणिपुर के कामजोंग जिले में तड़के 3.12 बजे अनुभव किए गए, इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा।
रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का एक और भूकंप, पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सुबह 8.21 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
मणिपुर में शुक्रवार को आया भूकंप 48 घंटे में दूसरा भूकंप है। बुधवार को पूर्वी मणिपुर के उखरूल जिले में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope